अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

गोवंश की लड़ाई ने रोका दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे, यातायात घंटों रहा बाधित

On: September 25, 2025 6:43 AM
Follow Us:

विकासनगर में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। नगर के मुख्य बाजार से गुजर रहे हाईवे पर अचानक दो सांड आमने-सामने भिड़ गए। देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वाहन चालक जहां खड़े थे, वहीं रुक गए। करीब कुछ देर तक सड़क पर सन्नाटा पसर गया।

सांडों की आपसी गुत्थमगुत्थी के बाद जब वे खुद हटे, तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया। लोगों का कहना है कि ऐसे हालात अक्सर बनते रहते हैं क्योंकि नगर पालिका प्रशासन अभी तक निराश्रित गोवंश के लिए गौशाला का निर्माण नहीं करा सका है। परिणामस्वरूप राजमार्ग से लेकर गलियों तक मवेशी बेखौफ घूमते रहते हैं और हादसों का खतरा बढ़ा रहता है।

स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि नगर में लंबे समय से गौशाला निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन प्रस्ताव अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाया। भाकियू नेता केके गौतम, व्यवसायी अंकित अग्रवाल और अरविंद शर्मा ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए सबसे जरूरी कदम निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय देना है।

इस विषय पर नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बाबी नौटियाल का कहना है कि शासन से 78 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। शांतिधाम पुल नंबर दो के पास पालिका की अपनी जमीन पर गौशाला बनाई जाएगी और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

यह भी पढें- पिथौरागढ़ से मुनस्यारी व धारचूला के लिए हेली सेवा 1 अक्तूबर से शुरू

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment