Dehradun Flood: भारी बारिश के चलते कई मार्ग डायवर्ट, मसूरी मार्ग आज भी बंद, जानें पूरी ट्रैफिक व्यवस्था - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Dehradun Flood: भारी बारिश के चलते कई मार्ग डायवर्ट, मसूरी मार्ग आज भी बंद, जानें पूरी ट्रैफिक व्यवस्था

On: September 17, 2025 5:08 AM
Follow Us:

देहरादून में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण भारी तबाही मची है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून और नैनीताल जिले के लिए भारी से अति भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

बारिश के चलते कई पुल और सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे देहरादून में मुख्य रूट्स पर यातायात अवरुद्ध है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने जनता से पुलिस व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। वैकल्पिक मार्गों पर स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मसूरी के लिए सभी मार्ग बुधवार को भी बंद रहेंगे।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

लागू व्यवस्थाएं:

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

विकासनगर से देहरादून आने वाले वाहन: धूलकोट तिराहा के माध्यम से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन सिंघनीवाला तिराहा होते हुए नया गांव होते हुए देहरादून पहुंचेंगे।

भाऊवाला, सुद्धोवाला, झाझरा से देहरादून आने वाले वाहन: बालाजी धाम मार्ग से डायवर्ट होकर बडोवाला होते हुए प्रेमनगर/आईएसबीटी/देहरादून शहर में प्रवेश करेंगे। इसी रूट से वापसी की व्यवस्था होगी।

देहरादून से विकासनगर/सहसपुर/झाझरा/सेलाकुई की ओर जाने वाले वाहन: रागड़वाला तिराहा से डायवर्ट होकर बडोवाला होते हुए सिंघनीवाला तिराहा से धूलकोट होते हुए भेजे जाएंगे।

हिमाचल, चंडीगढ़, पांवटा साहिब जाने वाले लोग: सेंट ज्यूड चौक → बडोवाला → विकासनगर के माध्यम से यात्रा करेंगे।

सहारनपुर से देहरादून आने वाले लोग: सामान्य मार्ग से बिना रोक-टोक यात्रा कर सकते हैं।

नेपाली फार्म से देहरादून/ऋषिकेश आने वाले लोग: सामान्य मार्ग से सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे।

मसूरी जाने वाले सभी मार्ग: पूरी तरह बंद रहेंगे।

जनता से अपील की गई है कि वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और आवश्यकता न होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

यह भी पढें- केदारनाथ रोपवे परियोजना: अदाणी ग्रुप बनाएगा केदारनाथ-सोनप्रयाग रोपवे, यात्रा समय घटेगा 8-9 घंटे से केवल 36 मिनट में पूरी होगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment