ऋषिकेश में चार जगह ईवी चार्जिंग स्टेशन और नौ स्थानों पर बस शेल्टर बनाए जाने का प्रस्ताव, डीपीआर एक महीने में पूरी होगी। - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश में चार जगह ईवी चार्जिंग स्टेशन और नौ स्थानों पर बस शेल्टर बनाए जाने का प्रस्ताव, डीपीआर एक महीने में पूरी होगी।

On: September 12, 2025 4:58 AM
Follow Us:

ऋषिकेश नगर निगम शहर में पर्यावरण सुधार और इलेक्ट्रिक वाहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और नौ नए बस शेल्टर बनाने की योजना पर काम कर रहा है। विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने संभावित स्थानों का निरीक्षण किया है। यह योजना वायु स्वच्छता कार्यक्रम के तहत लागू की जा रही है, जिसमें नगर निगम ऋषिकेश ने इस साल राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 14वां स्थान प्राप्त किया था, जबकि पिछले वर्ष यह रैंक 31वां थी।

नगर निगम की योजना के तहत करीब एक माह में डीपीआर (डिज़ाइन एंड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नए बस शेल्टर बनने से यात्री बारिश और धूप में इंतजार से बच सकेंगे। इसके साथ ही आस-पास की जगहों पर टाइलिंग की जाएगी ताकि धूल न उड़ सके और वायु प्रदूषण में कमी आए।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए चार ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। तीर्थनगरी होने के कारण शहर में भारी संख्या में पर्यटक और यात्री आते हैं, जिनमें से कई इलेक्ट्रिक वाहन से यात्रा करते हैं। नए चार्जिंग स्टेशन उन्हें सुविधा प्रदान करेंगे। भविष्य में नगर निगम इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाने की भी योजना बना रहा है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

प्रस्तावित स्थान

बस शेल्टर बनाए जाएंगे

इंद्रमणि बडोनी चौक

योग नगर रेलवे स्टेशन के पास

एम्स के पास

श्रीदेव सुमन विवि के कैंपस के पास

लोनिव गेस्ट हाउस के पास

दून मार्ग पर आइएसबीटी जाने वाली सड़क पर

आइडीपीएल के पास

ईवी चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

योग नगरी रेलवे स्टेशन के बाहर

इंद्रमणि बडोनी चौक

एम्स के पास

लोनिवी गेस्ट हाउस के पास

नगर निगम के पूर्व प्रयास
शहर में वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए नगर निगम ने पहले भी कई कदम उठाए हैं। मुख्य चौराहों पर फव्वारे बनाए गए हैं, जो हवा में उड़ते धूल के कणों को रोकते हैं। साथ ही, सड़कों के किनारे टाइलिंग की गई है, जिससे धूल उठने से रोका जा सके। इन उपायों के चलते निगम की रैंक में भी सुधार हुआ है। अब इन प्रयासों को आगे बढ़ाकर बस शेल्टर और ईवी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढें- Uttarakhand News: अनाथ बच्चों को सरकार देगी हर महीने 4000 रुपये, 23 साल में मिलेगी 10 लाख की FD

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment