प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इस विशेष अवसर पर, देहरादून एयरपोर्ट पर पहली बार स्टेट गेस्ट हाउस तक पहुंचने के लिए एक नया गेट खोला गया है। इससे पहले अधिकारी और अन्य लोग एयरपोर्ट टर्मिनल से सुरक्षा जांच कराकर लंबा और समय लेने वाला रास्ता तय करते थे, लेकिन इस बार नया मार्ग बेहद सुविधाजनक और तेज है।
नए गेट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी सीधे स्टेट गेस्ट हाउस तक पहुंचेंगे, जहां एक विशेष पंडाल बनाया गया है। इसी पंडाल में प्रधानमंत्री आपदा प्रभावितों और आपदा में बहादुरी दिखाने वाले वीर नागरिकों से बातचीत करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
इस नए मार्ग के लिए कोठारी मोहल्ले से स्टेट गेस्ट हाउस तक एक रास्ता विकसित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने जगह का चयन कर जेसीबी से झाड़ियों को हटवाकर पार्किंग व्यवस्था को भी सुगम बनाया है। कोतवाल डोईवाला, कमल कुमार लुंठी के अनुसार, अब सुरक्षा जांच के लिए एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर से होकर जाने की बजाय बाहरी बाउंड्री से सीधे आवाजाही की जाएगी। इससे समय की बचत होगी और वीवीआईपी से मिलने के लिए प्रक्रिया और सरल होगी।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
इस बदलाव से प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूती आई है और प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था भी और बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा सकेगी।






