अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Roorkee: अवैध रूप से संचालित सर्प विष संग्रहण केंद्र पर छापा, 86 जहरीले सांप बरामद – 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर शामिल

On: September 10, 2025 3:23 PM
Follow Us:

हरिद्वार वन विभाग की टीम ने ग्राम खंजरपुर में अवैध रूप से संचालित सर्प विष संग्रहण केंद्र पर मंगलवार को छापा मारा। छापे में 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर प्रजाति के जहरीले सांप जब्त किए गए। ये दोनों प्रजातियां भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधित 2022) की अनुसूची-1 में संरक्षित हैं।

जानकारी में आया कि यह केंद्र नितिन कुमार के नाम पर संचालित हो रहा था। उन्हें ज्वालापुर के ग्राम बिशनपुर में दिसंबर 2022 में एक वर्ष के लिए सशर्त अनुमति मिली थी, जो दिसंबर 2023 में समाप्त हो चुकी थी। इस समय उनके पास कोई वैध अनुमति नहीं थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए, विभाग ने केंद्र के प्रतिनिधि विष्णु की मौजूदगी में सभी सांप कब्जे में लिए।

वन विभाग ने भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में हरिद्वार वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी रुड़की सुनील बलूनी, वन क्षेत्राधिकारी रुड़की विनय राठी, राजाजी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक अजय लिंगवाल, सुरक्षा बल और पीपुल फॉर एनिमल्स संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढें- मुख्यमंत्री धामी ने कहा – अगले तीन दिन नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना कागजात और कारण के कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मसूरी में सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

​कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: सुबह 5 बजे खुले कपाट, उमड़ा आस्था का महासैलाब; हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजी घाटी

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे छोटे भाई ने ही रची थी खूनी साजिश

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

Leave a Comment