विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

विकासनगर में भारी बवाल: BJP नेता विनोद की हत्या के बाद सुलग उठा बैरागीवाला, आरोपी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

On: June 14, 2026 7:50 AM
Follow Us:

​देहरादून (Doon Prime News): देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बैरागीवाला गांव में पुरानी रंजिश और पानी की आपूर्ति को लेकर हुआ विवाद एक खूनी फसाद में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला सोशल मीडिया संयोजक विनोद की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि इस हमले में एक महिला समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सांप्रदायिक तनाव चरम पर है और पूरा बैरागीवाला गांव इस समय पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।


​हत्या के बाद भड़का आक्रोश, हाईवे जाम और आगजनी

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

​शनिवार देर रात हुई इस वारदात के बाद रविवार सुबह होते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश की अग्नि भड़क उठी। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद (विएचपी) के कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण बैरागीवाला में एकत्रित होने लगे। इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उग्र भीड़ ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ


​देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। आक्रोशित युवाओं और प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने हाथों में लाठी-डंडे और लकड़ियां उठा लीं। पुलिस के तमाम पुख्ता दावों और रोकने के प्रयासों के बावजूद गुस्साए प्रदर्शनकारी आरोपी के घर में घुस गए। भीड़ ने पहले घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और सामान में तोड़फोड़ की और उसके बाद कमरे में दाखिल होकर जमकर नुकसान पहुंचाया। इसी बीच उग्र भीड़ द्वारा आरोपी के मकान में आगजनी भी की गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बेहद मशक्कत के बाद भीड़ को घर से बाहर निकाला।


​प्रशासन का बड़ा एक्शन: आरोपी के अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर

​तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए और स्थानीय लोगों व हिंदू संगठनों की लगातार बढ़ती मांग के आगे प्रशासन तुरंत एक्शन मोड में आया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने और कानून का इकबाल बुलंद करने के लिए प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल और जेसीबी (बुलडोजर) लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हत्या के आरोपी के घर के अवैध हिस्से को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया।


​सुरक्षा के लिहाज से बैरागीवाला और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में कई थानों की पुलिस फ़ोर्स, पीएसी (PAC) और आला अधिकारियों को तैनात किया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

​हिंदुओं की सुरक्षा पर प्रवीण तोगड़िया ने जताई चिंता

​इस दर्दनाक और हिंसक घटना पर विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि एक विशेष समुदाय द्वारा सरेआम एक हिंदू युवक की इस तरह निर्मम हत्या कर देना बेहद आघाती है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा:


​”कभी दिल्ली में हमारा बेटा तरुण, कभी गाजियाबाद में सूर्या तो कभी आज बैरागीवाला में विनोद मार दिया जाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि देश में हिंदू सुरक्षित नहीं है। हमें पुलिस और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है कि वे सभी हमलावरों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजेंगे और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए उन्हें फांसी की सजा दिलवाएंगे।”

​इसके साथ ही उन्होंने सभी हिंदुओं से बेहद शांत और लोकतांत्रिक पद्धति से एकजुट रहने की अपील की।
​विधायक मुन्ना सिंह चौहान भड़के, अधिकारियों को दी चेतावनी

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान तुरंत बैरागीवाला गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान जब ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की कि स्थानीय थानों और कोतवाली में तैनात पुलिस अधिकारी जनता के फोन नहीं उठाते हैं, तो विधायक का पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में आदूवाला में भी एक गंभीर मामला सामने आया था, लेकिन पुलिस ने कॉल रिसीव नहीं की।


​इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मंच से साफ लहजे में कहा कि जब कोतवाली और थानों में जिम्मेदार अधिकारी समय पर जनता का फोन नहीं उठाते, तभी इस तरह की अप्रिय और हिंसक घटनाएं जन्म लेती हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वह शासन स्तर पर यह सुनिश्चित करेंगे कि लापरवाही बरतने वाले क्षेत्र के किसी भी दोषी अधिकारी की पदोन्नति (प्रमोशन) न होने पाए।

ये भी पढ़े➜कैंची धाम स्थापना दिवस मेले में शर्मनाक घटना: युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ASI और कांस्टेबल पर मुकदमा दर्ज, भारी बवाल


​पुलिस की कार्रवाई और मामले की वर्तमान स्थिति

​देहरादून पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला के पूर्व प्रधान के रिश्तेदारों और अन्य हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों के साथ-साथ कई अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ भी संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। फिलहाल पूरे गांव में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Uttarakhand Helicopter Crash Video: A passenger recorded a final selfie video before the crash; Pratap Ningaraju is seen smiling on camera. Six people died in the incident in Joshimath.

Uttarakhand Helicopter Crash Video: हादसे से पहले यात्री ने बनाया आखिरी सेल्फी वीडियो, कैमरे पर मुस्कुराते दिखे प्रताप निंगाराजू जोशीमठ में 6 लोगों की हुई मौत

Dehradun Property Fraud Case: An elderly person with a disability has accused Sonia Anand—a close associate of former minister Harak Singh Rawat—of a fraud amounting to ₹43.20 lakh; the SSP has ordered an investigation.

Dehradun Property Fraud Case: पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की करीबी सोनिया आनंद पर दिव्यांग बुजुर्ग ने लगाया ₹43.20 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, SSP ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand Renewable Energy Ranking 2026: Uttarakhand secures second place in the country for renewable energy; Vice President to confer the honor on November 5; CM Dhami expresses his delight.

Uttarakhand Renewable Energy Ranking 2026: नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड को देश में दूसरा स्थान, 5 नवंबर को उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित CM धामी ने जताई खुशी

​Joshimath Helicopter Crash: उत्तराखंड के चमोली में पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, एम्स भेजे गए सभी 6 शव

​CM Dhami Announcement: उत्तराखंड की हर ग्राम पंचायत में बनेंगे खेल क्लब, अग्निवीरों और PRD जवानों के लिए बड़े ऐलान

Kedartal Avalanche: उत्तरकाशी में केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन, 8 लोग फंसे; NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Leave a Comment