अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, सीएम धामी के नेतृत्व में 6 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

On: September 10, 2025 10:31 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस कैबिनेट बैठक में कुल 6 अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने इन फैसलों की जानकारी दी।

मुख्य निर्णयों में उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में दो नए अधिवक्ता पद सृजित करने का प्रस्ताव शामिल रहा। इसके साथ ही वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक पदों पर भी नियुक्ति को मंजूरी दी गई।

ऊधम सिंह नगर जिले में जिला विकास प्राधिकरण को कुल 9.918 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई, जो क्षेत्र के विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

देहरादून शहर में यातायात सुधार को ध्यान में रखते हुए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का गठन किया गया, जिससे शहर में बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सशक्त किया जाएगा।

किसानों और पशुपालकों के हित को ध्यान में रखते हुए कुकुट आहार सब्सिडी योजना को भी मंजूरी दी गई। यह योजना राज्य के 9 पर्वतीय जिलों में लागू होगी, जिसके तहत कुल 2 करोड़ 25 लाख 85 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि सरकार के ये निर्णायक कदम प्रदेश के समग्र विकास, बेहतर यातायात व्यवस्था और पहाड़ी क्षेत्र के कृषि व पशुपालन क्षेत्र को सशक्त बनाएंगे।

यह भी पढें- रुद्रपुर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी की

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Dumper accident near Brahmanand Mord Rishikesh SDRF rescue operation

ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा: ब्रह्मानंद मोड़ के पास झोपड़ी पर पलटा अनियंत्रित डंपर, चालक और महिला सहित दो की दर्दनाक मौत

मेट्रो स्टेशन और ऑफिस के बाहर पीएम मोदी की अपील वाले पोस्टर लेकर खड़े लोग, जिसमें सोना न खरीदने और वर्क फ्रॉम होम का संदेश है.

ईरान-अमेरिका युद्ध और कच्चे तेल का संकट: क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टरप्लान’? भारतीयों से की सोना न खरीदने की अपील

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: हापुड़ में बारात से लौट रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 6 की मौत और 13 घायल

अनुराग डोभाल पिता बने रितिका डोभाल बेबी न्यूज़

गुड न्यूज़: पिता बने ‘The UK 07 Rider’ अनुराग डोभाल, मौत को मात देने के बाद घर में गूंजी किलकारी; भावुक होकर लिखा- ‘मेरे बच्चे के लिए मेरा दूसरा जन्म’

हरिद्वार: सिडकुल की फैक्ट्री में ‘हैवानियत’, नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर हाथ बांधे और पीटा; 5 पर पॉक्सो एक्ट

देहरादून प्रेमनगर छात्र हत्या मामला पुलिस जांच और अस्पताल का दृश्य।

देहरादून: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत; पुरानी रंजिश में सरेराह कत्ल

Leave a Comment