अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुद्रपुर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक करोड़ से अधिक की ठगी की

On: September 10, 2025 9:57 AM
Follow Us:

रुद्रपुर के आवास विकास निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने साइबर ठगों द्वारा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.07 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगाया है। मनोज ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर एक विज्ञापन देखकर 7 जून 2025 को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़कर शून्य बाय फिनवेसिया सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह विर्क से संपर्क किया। समूह में निवेश सलाह और शेयर ट्रेडिंग के लिए बातचीत होती थी।

14 जून से 6 जुलाई के बीच उन्होंने दिए गए निर्देशानुसार शेयर ट्रेडिंग में निवेश किया। फिर उन्हें एक वीआईपी ट्रेडिंग प्रोग्राम में शामिल किया गया, जिसमें 50% लाभ पर 10% कमीशन का वादा किया गया। ग्रुप द्वारा बताई गई एप ‘शूनैक्सएचएनआइ’ डाउनलोड करके उन्होंने कुल 1.07 करोड़ 25 हजार 100 रुपये विभिन्न खातों में जमा कर दिए।

19 जुलाई को उन्होंने केवल 5 हजार रुपये निकाले, उसके बाद बार-बार निकासी का प्रयास करने पर भी पैसे नहीं निकले। 3 सितंबर को ग्रुप के सदस्यों ने उन्हें व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया। मनोज ने साइबर थाना में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई कर ठगी की राशि वसूलने की मांग की है। साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढें- Uttarakhand Crime: पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी पर तेजाब फेंका, महिला झुलसी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Police investigating Haldwani robbery news crime scene at Goraparav

Haldwani Robbery News: हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के फड़ पर असलहों के दम पर लाखों की डकैती, मचा हड़कंप

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Leave a Comment