अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Roorkee में मांस से लदी पिकअप ने गाय को मारी टक्कर, नाराज़ ग्रामीणों ने वाहन को किया आग के हवाले

On: September 8, 2025 10:34 AM
Follow Us:

रुड़की

रुड़की (उत्तराखंड) – लक्सर की ओर से डुमनपुरी (बिजनौर) की तरफ जा रही मांस से लदी एक पिकअप वाहन ने सोमवार तड़के बालावाली गांव के पास एक पालतू गाय को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही गाय की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और वाहन को घेर लिया।

जब कुछ ग्रामीणों ने वाहन की पिछली खिड़की से झांककर देखा तो उसमें बड़ी मात्रा में मांस भरा हुआ पाया गया। मांस को प्रतिबंधित पशु का समझते हुए ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जमकर हंगामा किया। देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ वहां जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने वाहन को आग के हवाले कर दिया।

सूचना मिलते ही खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी व उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का गुस्सा काबू से बाहर था। अंततः पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजनी पड़ीं, तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे शांत हुई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मृत गाय का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, वहीं वाहन में लदे मांस के सैंपल पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में लिए गए हैं। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है।

खानपुर के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.एस. सचदेवा ने पुष्टि की है कि मांस के सैंपल लेकर उन्हें ऋषिकेश स्थित फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि मांस किस पशु का था, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment