नशे के लिए करता था चोरी, पुलिसकर्मी के बेटे समेत गिरफ्तार किए आरोपी, देहरादून पुलिस ने उजागर की बड़ी चोरी की वारदातें - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नशे के लिए करता था चोरी, पुलिसकर्मी के बेटे समेत गिरफ्तार किए आरोपी, देहरादून पुलिस ने उजागर की बड़ी चोरी की वारदातें

On: September 8, 2025 7:14 AM
Follow Us:

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चार अलग-अलग चोरी की घटनाओं का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी किए गए वाहन, गहने और नकदी बरामद की गई है। आरोपियों में से एक राहुल, एक पुलिसकर्मी का बेटा है, जिसने अपने पिता की कोरोनाकाल में मृत्यु के बाद चोरी की घटनाओं में हाथ डाला था।

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपी नशे के आदी थे और अपने नशे की लत पूरी करने के लिए लगातार वाहन व घरों की चोरी कर रहे थे। आरोपियों का मकसद चोरी किए गए सामान को अन्यत्र बेचकर मुनाफा कमाना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें इससे पहले ही पकड़ लिया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि 26 अगस्त को रामनाथ गुप्ता की बाइक, 29 अगस्त को सौरभ भट्ट की एक्टिवा व राजेंद्र प्रसाद बडोनी के घर से नकदी व गहने तथा 6 सितंबर को जनार्धन प्रसाद कंडवाल के घर से गहने और नकदी चोरी की घटनाओं में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की गई।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस टीम ने हरिद्वार रोड से शुभम पंवार (जामणी खाल, टिहरी गढ़वाल) और राहुल (बंजारावाला, पटेलनगर) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी किए गए दो-दुपहिया वाहन, गहने और ₹37,400 नकद बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को नशे की लत पूरा करने के लिए अंजाम देने की बात स्वीकार की। फिलहाल दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढें- Dehradun: दिव्यांगों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच कर किया जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment