मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैलो हल्द्वानी रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण, शिक्षा व कौशल विकास पर दिया जोर - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैलो हल्द्वानी रेडियो मोबाइल एप का किया लोकार्पण, शिक्षा व कौशल विकास पर दिया जोर

On: September 6, 2025 7:22 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी रेडियो मोबाइल एप “हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ एम” का लोकार्पण मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से किया। उन्होंने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (Uttarakhand Open University) की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा पहुँचाने और नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही, राज्य सरकार देहरादून में विश्वविद्यालय का एक प्रमुख केंद्र स्थापित करने की घोषणा की, जो शिक्षा, शोध और डिजिटल नवाचार का केंद्र बनेगा।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा को केवल डिग्री नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता का आधार बताया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी 13 जनपदों में उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास केंद्र स्थापित कर रही है, जिससे युवा रोजगारपरक शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल भी सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और कौशल केंद्र मिलकर काम करेंगे ताकि उत्तराखंड का युवा नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बने। यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प को साकार करने में मदद करेगा।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

इस मौके पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों और जनहित कार्यों के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय ने आपदा राहत कोष में एक लाख 49 हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री को प्रदान किया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, यूकास्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, कुलसचिव खेमराज भट्ट और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- उत्तराखंड सहकारिता मंत्री ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश – प्रत्येक सहकारी बैंक शाखा में 5000 नए खाते खोलने व 30 करोड़ रुपये जमा करने होंगे अनिवार्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment