अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

DM सविन बंसल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई, सुखविंदर कौर ने विकास का संकल्प; आज होगी बैठक।

On: September 6, 2025 6:32 AM
Follow Us:

देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर और उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही 24 जिला पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की। यह कार्यक्रम गढ़ी कैंट नींबूवाला स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित हुआ।

अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने जिले के विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसानों और जरूरतमंदों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं को तेजी से लागू किया जाएगा। इसके लिए वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं समझने और हल करने का प्रयास करेंगी। उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने भी विकास कार्यों में पूरी निष्ठा से योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह गुनसोला, चकराता विधायक प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मंत्री नव प्रभात, सूर्यकांत धस्माना सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस अवसर पर छह जिला पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित नहीं रहे। इनमें मधु चौहान, बीर सिंह चौहान, रघुवीर, सचिन चौहान, सुरेंद्र चौहान और मो. मुस्तकीन शामिल थे।

यह भी पढें- Dehradun News: बीमारी में फंसी युवती से अपना बता ठगी, पिता ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मामला – 8.5 लाख रुपये गबन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Dehradun BJP Councillor House Robbery: देहरादून में भाजपा पार्षद के घर सनसनीखेज वारदात, नौकर ने परिजनों को दिया जहरीला पदार्थ, लाखों के जेवर लेकर फरार

​PM Modi Kedarnath Visit: अक्तूबर में बाबा केदार के धाम पहुंचेंगे पीएम मोदी, पूजा-अर्चना के बाद लेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

​Haridwar Name Change Proposal: चमगादड़ टापू अब कहलाएगा गंगाद्वीप, रोड़ी बेलवाला का नाम हरि वन रखने का प्रस्ताव

रुड़की में हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष विशाल चौहान को मारी गोली, दो दिन पहले हुआ था विवाद

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

Leave a Comment