रुड़की: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

रुड़की में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवार अंकित श्याम को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नजरपुरा गांव निवासी अंकित श्याम अपने गांव की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान राजमार्ग पर बने कट से गुजरते समय दिल्ली की ओर से आ रही बस ने उसे कुचल दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और एसपी देहात शेखर सुयाल व सीओ मंगलौर विवेक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की समझाइश और प्रयास के बाद जाम खुलवाया गया। इस मामले में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment