अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

UK News: काठगोदाम से मुंबई तक साप्ताहिक ट्रेन की सेवा जनवरी तक जारी, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बढ़ाई अवधि

On: September 4, 2025 7:58 AM
Follow Us:

काठगोदाम से मुंबई आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन की अवधि को अब जनवरी तक बढ़ा दिया है। काठगोदाम से यह ट्रेन हर गुरुवार शाम 4:30 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4, स्लीपर श्रेणी के 8, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 और वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3 कोच शामिल होंगे।

इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ डीसीएम संजीव शर्मा ने जानकारी दी कि 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम पूजा स्पेशल ट्रेन 31 दिसंबर तक हर बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11:00 बजे चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में सूरत 14:38 बजे, वड़ोदरा 16:38 बजे और रतलाम 20:25 बजे पहुंचेगी। अगले दिन गुरुवार सुबह 7:35 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद बदायूं 9:48 बजे, बरेली 10:50 बजे होते हुए दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल पूजा स्पेशल ट्रेन एक जनवरी तक हर गुरुवार को शाम 5:30 बजे काठगोदाम से रवाना होगी। इसके बाद यह हल्द्वानी 17:52 बजे, लालकुआं 18:33 बजे, किच्छा 19:09 बजे, बहेड़ी 19:30 बजे, इज्जतनगर 20:08 बजे और बरेली सिटी 20:23 बजे पहुंचेगी। शुक्रवार को यह गंगापुर सिटी 4:45 बजे, कोटा 6:35 बजे, रतलाम 10:40 बजे, सूरत 16:45 बजे होकर रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

यह भी पढें- Nanital:आपदा के बीच दिखी मुस्तैदी, गर्भवती महिला के लिए रातोंरात बनाया गया रास्ता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी केस से जुड़े विवाद में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे पर लगा ब्रेक; ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में सफारी भी पूरी तरह बंद, जानिए क्या है वजह

मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का बड़ा दान

मसूरी में सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

​कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: सुबह 5 बजे खुले कपाट, उमड़ा आस्था का महासैलाब; हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजी घाटी

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे छोटे भाई ने ही रची थी खूनी साजिश

Leave a Comment