अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून से चर्लपल्ली तक साप्ताहिक ट्रेन सेवा बहाल, 39 घंटे में तय होगा सफर; जानिए पूरा शेड्यूल

On: September 3, 2025 10:23 AM
Follow Us:

देहरादून। राजधानी देहरादून से हैदराबाद के चर्लपल्ली रेलवे स्टेशन तक साप्ताहिक ट्रेन सेवा (गाड़ी संख्या 07078/07077) एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तर रेलवे ने इस रूट पर ट्रेन संचालन को बहाल किया है।

यह ट्रेन हर गुरुवार सुबह देहरादून से रवाना होगी और मार्ग में हरिद्वार, रुड़की, हजरत निजामुद्दीन जंक्शन, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागज नगर, बेलमपल्ली, मैनचेरियल, रामागुंदम और कजीपेट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके बाद ट्रेन शुक्रवार रात चर्लपल्ली पहुंचेगी।

वहीं, वापसी यात्रा के तहत यह ट्रेन हर मंगलवार सुबह चर्लपल्ली से प्रस्थान करेगी और बुधवार शाम को देहरादून पहुंचेगी। इस पूरी यात्रा को तय करने में करीब 39 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने जानकारी दी कि इस ट्रेन का संचालन पहले ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन के रूप में अप्रैल से मई तक किया गया था, लेकिन अब इसे नियमित साप्ताहिक ट्रेन के तौर पर चलाया जा रहा है।

इस ट्रेन में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) के आधुनिक कोच लगाए गए हैं, जिनकी संख्या कुल 18 है। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।

-देहरादून से यह ट्रेन हर गुरुवार सुबह 7:00 बजे चलेगी और शुक्रवार रात 10:30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

  • चर्लपल्ली से वापसी में यह हर मंगलवार सुबह 5:00 बजे रवाना होगी और बुधवार शाम 7:20 बजे देहरादून पहुंचेगी।

यह साप्ताहिक ट्रेन उत्तराखंड और तेलंगाना को सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में सहूलियत के साथ-साथ समय की भी बचत होगी।

यह भी पढें- देहरादून: महिला कांग्रेस का भाजपा दफ्तर घेराव, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, नेताओं की गिरफ्तारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment