अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा : ओएनजीसी के जनरल मैनेजर से 7.39 करोड़ की ठगी, एसटीएफ ने आरोपी को दबोचा

On: September 3, 2025 8:53 AM
Follow Us:

देहरादून में साइबर अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां ओएनजीसी त्रिपुरा में तैनात जनरल मैनेजर पद पर कार्यरत अधिकारी से 7.39 करोड़ रुपये की ठगी की गई। निवेश का लालच देकर की गई इस ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ऐसे रची गई ठगी की साजिश

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शादाब हुसैन निवासी परवाना नगर, थाना इज्जतनगर, बरेली के रूप में हुई है। उसने फर्जी प्रोफाइल और इंडोनेशिया के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके अधिकारी को जाल में फंसाया।
शिकायतकर्ता संदीप कुमार, जो कि ओएनजीसी त्रिपुरा में जीएम पद पर तैनात हैं और दून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में रहते हैं, को 15 जून को व्हाट्सएप पर एक लिंक मिला। इस लिंक से उन्हें वेल्थ सीक्रेट एक्सचेंज नामक ग्रुप में शामिल किया गया।

ग्रुप में 173 सदस्य जुड़े थे और एडमिन के रूप में खुद को मुकेश कुमार शर्मा बताने वाला शख्स लगातार शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारी साझा कर रहा था। 25 जुलाई को इस ग्रुप में एक एप का लिंक भेजा गया, जिस पर संदीप ने आधार कार्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन कर लिया।

अलग ग्रुप में निवेश का झांसा

इसके बाद उन्हें “डिसिप्लिन टीम” नामक दूसरे व्हाट्सएप ग्रुप में भी जोड़ दिया गया, जिसमें सात लोग सक्रिय थे। यहां उन्हें IPO और शेयरों में निवेश करने की सलाह दी गई। भारी मुनाफे के लालच में संदीप कुमार ने 22 जुलाई से 20 अगस्त के बीच 15 अलग-अलग खातों में 7.39 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए।

एप पर उन्हें दिखाया गया कि उनके निवेश से 100 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 21 अगस्त को उन्होंने जब पांच करोड़ रुपये निकालने की कोशिश की तो उन्हें अगले दिन तीन करोड़ रुपये टैक्स भरने का संदेश मिला। जब उन्होंने टैक्स काटकर बाकी रकम देने की बात कही, तो उन्हें बताया गया कि इंटरनेशनल ब्रोकर फर्म होने के कारण टैक्स अलग से जमा करना होगा। तभी उन्हें ठगी का अहसास हुआ और 22 अगस्त को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

एसटीएफ ने की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना निरीक्षक आशीष गुसांई को सौंपी गई। बैंक खातों, रजिस्टर्ड नंबरों और व्हाट्सएप की जांच के बाद शादाब हुसैन का नाम सामने आया। एसटीएफ की टीम ने सोमवार को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी के खातों में कुछ ही दिनों में करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ था। जांच से यह भी सामने आया है कि देश के कई राज्यों में शादाब हुसैन के खिलाफ 33 साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतें दर्ज हैं। इनमें से अब तक चार मामलों में मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं।

यह भी पढें- Uttarakhand Weather: भूस्खलन से पहाड़ों में रास्ते ठप, कुमाऊं की 152 सड़कें बाधित, हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे भी बंद

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment