उत्तराखंड में अवैध मदरसा पकड़ा गया, प्रशासन ने किया सील - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में अवैध मदरसा पकड़ा गया, प्रशासन ने किया सील

On: September 2, 2025 9:22 AM
Follow Us:

भगवानपुर क्षेत्र के बंदरजूड गांव में प्रशासन ने सोमवार को बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे एक मदरसे पर बड़ी कार्रवाई की। यह मदरसा पिछले दो साल से अधिक समय से अवैध रूप से चल रहा था। सरकार के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत तहसीलदार दयाराम प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मदरसे को सील कर दिया।

बिना पंजीकरण चल रहा था मदरसा

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मौके पर मौजूद संचालक से जब मदरसे के पंजीकरण से जुड़े कागजात मांगे गए तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा। इसके बाद प्रशासनिक टीम ने कादरी उरउलूम मदरसे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान कानूनगो लेखराज गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

क्षेत्र में कई मदरसों पर कार्रवाई

भगवानपुर क्षेत्र में प्रशासन की टीम अब तक कई अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार के निर्देश पर बिना पंजीकरण चल रहे मदरसों का सत्यापन किया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

अवैध खनन पर भी शिकंजा

मदरसा सील करने के बाद जब प्रशासनिक टीम बंदरजूड गांव से लौट रही थी, तभी रास्ते में एक नदी से अवैध खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। टीम ने तत्काल ट्रॉली को सीज कर थाने में खड़ा कर दिया। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।

यह भी पढें- देहरादून में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने: कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच से मचा हंगामा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment