अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: बारिश और भूस्खलन के कारण चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

On: September 1, 2025 9:49 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बरसात से नदियाँ उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन व मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। हालात को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक के लिए रोक दिया है।

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता और मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित नहीं पाए जाते, तब तक यात्राओं को दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा।

प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन सड़क मार्गों की निगरानी, सफाई और मरम्मत के लिए लगातार काम कर रहे हैं। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य और संयम बनाए रखें तथा यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष से संपर्क करते रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी केस से जुड़े विवाद में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे पर लगा ब्रेक; ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में सफारी भी पूरी तरह बंद, जानिए क्या है वजह

मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का बड़ा दान

मसूरी में सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

​कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: सुबह 5 बजे खुले कपाट, उमड़ा आस्था का महासैलाब; हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजी घाटी

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे छोटे भाई ने ही रची थी खूनी साजिश

Leave a Comment