अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

On: August 31, 2025 5:44 PM
Follow Us:

देहरादून। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने सोमवार देर शाम जारी अलर्ट में मंगलवार 1 सितम्बर 2025 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन, बिजली गिरने और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई है। इसके चलते जिले में ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया गया है।

भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि मंगलवार को देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षकों और विद्यालयी कर्मचारियों पर भी समान रूप से लागू होगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने कहा कि लगातार हो रही मध्यम से भारी वर्षा के चलते संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर बने रहने की अपील की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

'कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और वॉल स्ट्रीट में उछाल के बीच न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज का फर्श, होर्मुज के खुलने की खबर।' (

ग्लोबल रिलीफ: ईरान ने खोला होर्मुज जलडमरूमध्य, कच्चे तेल की कीमतों में 10% की ऐतिहासिक गिरावट, शेयर बाजारों में भारी उछाल

कर्नाटक के यादगीर में बस और कार की टक्कर के बाद जली हुई गाड़ी और मौके पर मौजूद पुलिस बल।

कर्नाटक के यादगीर में भीषण सड़क हादसा: बस से टकराने के बाद कार बनी आग का गोला, 6 लोग जिंदा जले

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

Leave a Comment