देहरादून: सुसवा नदी से बरामद हुआ 9 वर्षीय बालक का शव, खेलते समय बह गया था पानी में - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून: सुसवा नदी से बरामद हुआ 9 वर्षीय बालक का शव, खेलते समय बह गया था पानी में

On: August 29, 2025 11:05 AM
Follow Us:

देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र से गुरुवार शाम लापता हुआ नौ वर्षीय बालक शुक्रवार सुबह मृत अवस्था में बरामद हुआ। बच्चे का शव दूधली के खट्टापानी क्षेत्र स्थित सुसवा नदी से मिला, जिसकी पहचान मोहम्मद मुआज पुत्र तारीफ अली निवासी मोरोवाला क्लेमनटाउन के रूप में की गई।

ऐसे हुआ हादसा

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

क्लेमनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह के अनुसार, गुरुवार रात लगभग नौ बजे तारीफ अली नामक व्यक्ति ने पुलिस को अपने बेटे के लापता होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान पता चला कि मोहम्मद मुआज अपने साथियों अबूजर और इब्राहिम के साथ खेलते-खेलते बिंदाल नदी के भारूवाला क्षेत्र की ओर चला गया था। खेलते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

रातभर चला सर्च ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से बच्चे की तलाश शुरू की। रात्रि में ही सर्च अभियान चलाया गया और आसपास के इलाकों में भी सूचना दी गई। हालांकि भारी बारिश और अंधेरे के कारण टीम को सफलता नहीं मिल सकी।

सुबह मिली दुखद खबर

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दूधली के खट्टापानी क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने सुसवा नदी में एक शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसकी पहचान मोहम्मद मुआज के रूप में हुई। इस घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल है।

यह भी पढें- Uttarakhand Crime: रुद्रपुर में नकाबपोश युवकों ने बरसाए गोलियां, पुलिस ने शुरू की जांच

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment