अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Crime: रुद्रपुर में नकाबपोश युवकों ने बरसाए गोलियां, पुलिस ने शुरू की जांच

On: August 29, 2025 10:29 AM
Follow Us:

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अटरिया रोड पर देर रात हुई फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो में बाइक सवार नकाबपोश युवक हथियार लहराते और घर के बाहर कई राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर इलाके के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। तीन बाइक पर सवार करीब आठ से नौ युवकों ने चेहरे पर नकाब पहनकर घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हालांकि इस मामले में किसी भी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना पुलिस तक पहुंच गई।

थाना ट्रांजिट कैंप की टीम आरोपितों की पहचान के लिए अटरिया रोड और आसपास के रास्तों पर लगे कैमरों की बारीकी से जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान भी कर ली है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढें- उत्तराखंड में नदियां उफान पर, धारी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर; रुद्रप्रयाग में हनुमान मंदिर में घुसा पानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

देहरादून पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी पुलिस स्टेशन के अंदर।

देहरादून: कानून का खौफ खत्म! महिला दारोगा को थप्पड़ मारने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, 55 लाख की धोखाधड़ी का भी खुलासा

बेंगलुरु पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के जवान रुड़की से किडनैप बच्ची को बरामद कर आरोपी महिला राबिया को ले जाते हुए.

रुड़की से अगवा मासूम बेंगलुरु में बरामद: भीख मंगवाई और श्रीलंका ले जाने की थी तैयारी, पुलिस ने लखनऊ की महिला को दबोचा

Leave a Comment