हल्द्वानी के रानीबाग पुल के पास शुक्रवार सुबह अचानक मलबा गिरने से कुमाऊं का यातायात बाधित हो गया। सुबह करीब 7:30 बजे हुई इस घटना के बाद राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई और उन्हें ज्योलिकोट मार्ग से डायवर्ट किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के कारण रानीबाग पुल के आसपास मलबा खिसकने का खतरा हमेशा बना रहता है। हालांकि अभी तक प्रशासन ने मौके पर मलबा हटाने का काम शुरू नहीं किया है।
इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, इसलिए यात्रियों और वाहन चालकों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर मार्ग को सुचारू करने की मांग की है।






