अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

टिहरी और चमोली में बादल फटने से हड़कंप, कई जगह सड़कें अवरुद्ध, घरों में घुसा पहाड़ का मलबा

On: August 29, 2025 3:52 AM
Follow Us:

देहरादून/टिहरी/चमोली।
उत्तराखंड में एक बार फिर मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। टिहरी जिले के गेंवाली भिलंगना और देवाल के मोपाटा में बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही की आशंका जताई जा रही है। वहीं, चमोली जिले में लगातार बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्सों पर आवाजाही थम गई है।

टिहरी जिले में बादल फटने की घटना

गुरुवार रात टिहरी जिले के गेंवाली भिलंगना क्षेत्र में बादल फटने से अफरातफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जनहानि की कोई खबर नहीं है, लेकिन सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।
घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, विद्युत, जल संस्थान, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, पशु चिकित्सा व अन्य टीमें भी राहत और बचाव कार्य के लिए भेज दी गई हैं।

मोपाटा में दंपति लापता, दो घायल

देवाल तहसील के मोपाटा गांव में भी बादल फटने की सूचना मिली है। यहां तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हुए हैं।
मोपाटा में एक आवासीय गोशाला ढहने से लगभग 15 से 20 मवेशियों के दबने की खबर भी सामने आई है।

कालेश्वर में घरों में घुसा मलबा

भारी बारिश के चलते टिहरी जिले के ही कालेश्वर क्षेत्र में ऊपर से पहाड़ का मलबा लोगों के घरों में घुस गया। राहत कार्य के लिए मौके पर जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं और पुलिस भी मौजूद है।

चमोली में बंद हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग

चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश से कई जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिन स्थानों पर रास्ते बंद हैं, वे इस प्रकार हैं–

नंदप्रयाग

कमेड़ा

भनेरपानी

पागलनाला

जिलासू के पास

गुलाबकोटी

चटवापीपल

रास्ते खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें मौके पर काम कर रही हैं।

पुलिस की अपील

पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम की स्थिति और मार्ग की पुष्टि किए बिना यात्रा पर न निकलें। साथ ही प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे समय-समय पर अपडेट पर ध्यान दें।

यह भी पढें- हरिद्वार: होटल के कमरे में आग से JE की मौत, संदिग्ध हालात में आत्महत्या की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment