देहरादून में अतिक्रमण पर 48 घंटे में होगी कार्रवाई, हटाए जाएंगे अवैध हाट-बाजार और मंडियां - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में अतिक्रमण पर 48 घंटे में होगी कार्रवाई, हटाए जाएंगे अवैध हाट-बाजार और मंडियां

On: August 27, 2025 8:11 AM
Follow Us:

देहरादून नगर निगम बोर्ड की हालिया बैठक हंगामेदार रही। पार्षदों ने अतिक्रमण, हाट बाजार, अवैध मंडियों और संडे मार्केट के मुद्दों पर अधिकारियों की निष्क्रियता और भूमाफिया से मिलीभगत के आरोप लगाए।

बैठक में पार्षदों ने सरकारी जमीनों पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई और कहा कि शिकायतें महीनों तक लंबित रहती हैं, जिससे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। कई पार्षदों ने नगर निगम के भूमि अनुभाग पर अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

गहन बहस के बाद बोर्ड ने निर्णय लिया कि अब किसी भी अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर 48 घंटे के भीतर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही बिना सीमांकन के किसी भी निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

बैठक में हाट बाजार, अवैध मंडियों और संडे मार्केट की स्थिति पर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने कहा कि कई निजी जमीनों पर हाट बाजार संचालित होते हैं, जिससे गंदगी और अव्यवस्था बढ़ती है और स्थानीय दुकानदारों को नुकसानU होता है। अवैध मंडियों में वसूली की शिकायतें भी सामने आई हैं।

बोर्ड ने निर्णय लिया कि अवैध हाट बाजार और मंडियों को हटाया जाएगा और संडे मार्केट को शहर के बीच से बाहर शिफ्ट किया जाएगा।

यह भी पढें- “देहरादून मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए नया प्रोटोकॉल, मरीजों को लंबी प्रतीक्षा से मिलेगी राहत”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment