अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Rishikesh: ट्रेन छूटते ही महिला को शुरू हुई प्रसव पीड़ा, हावड़ा एक्सप्रेस के कोच में जन्मी बच्ची

On: August 26, 2025 7:25 AM
Follow Us:

हावड़ा एक्सप्रेस में उस वक्त एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब सफर के दौरान एक महिला ने बीच रास्ते ही बच्ची को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार महिला अपने माता–पिता और परिजनों के साथ आज़मगढ़ (पूर्वांचल) से ऋषिकेश लौट रही थी।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के छूटने के तुरंत बाद ही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्टेशन से ट्रेन कुछ ही दूरी तय कर पाई थी कि कोच में ही महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया। इस दौरान महिला की मां ने पूरी सूझबूझ दिखाई और सहयात्रिiयों ने भी मिलकर मदद की, जिससे प्रसव सुरक्षित तरीके से हो सका।

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और मां-बच्चे को राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दोनों पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

परिजनों ने बताया कि यह परिवार हरिद्वार रोड स्थित सर्वहारा नगर का रहने वाला है। वे किसी काम से अपने पैतृक गांव आज़मगढ़ गए थे और वापस ऋषिकेश लौट रहे थे। सफर के दौरान अचानक हुई इस घटना ने ट्रेन में मौजूद सभी यात्रियों को भावुक कर दिया।

यह भी पढें- हल्द्वानी सड़क हादसा: रामपुर हाईवे पर आमने-सामने टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत; दो लोग गंभीर रूप से घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, उपनल कर्मियों को मिली बड़ी राहत, दिवंगत खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून में तनाव: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में बाप-बेटे गिरफ्तार, आक्रोशित हिंदू संगठनों ने पलटन बाजार कराया बंद

उत्तराखंड में डबल इंजन का दम: दिल्ली-देहरादून के बाद अब सिर्फ 2.5 घंटे में पहुंचे ऋषिकेश! नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर को मिली हरी झंडी

बड़ी खबर: उत्तराखंड में वक्त से पहले इसी साल हो सकते हैं विधानसभा चुनाव! जानिए क्या है वो ‘त्रिकोणीय पेच’ जिसने बढ़ाई सियासी हलचल

उत्तराखंड में शर्मसार करने वाली घटना: पुरोला में खेल-खेल में 9 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, खून से लथपथ हालत में घर पहुंची छात्रा

देहरादून में रफ्तार का कहर: चंद्रबनी चौक के पास दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत

Leave a Comment