अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haridwar Fire: बहादराबाद में गत्ता फैक्ट्री में आग, धुआं देख लोगों ने दी सूचना; दमकल ने कड़ी मशक्कत से टाला बड़ा हादसा

On: August 25, 2025 6:27 AM
Follow Us:

हरिद्वार। सोमवार तड़के बहादराबाद थाना क्षेत्र के खेड़ली–बेगमपुर मार्ग पर स्थित एक गत्ता प्लांट में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय फैक्ट्री बंद थी और अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सुबह के समय स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री परिसर से उठता घना धुआं देखा। उन्होंने तुरंत फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटों को बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इसी बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने से प्लांट में रखे सामान को नुकसान पहुंचा है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं।

राहत की बात यह रही कि फैक्ट्री बंद होने की वजह से कोई जनहानि नहीं हुई, वरना घटना के गंभीर परिणाम हो सकते थे।

यह भी पढें- सोने का व्यापार का झांसा देकर 40 लाख की साइबर ठगी, चंडीगढ़ से महिला गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment