अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

सोने का व्यापार का झांसा देकर 40 लाख की साइबर ठगी, चंडीगढ़ से महिला गिरफ्तार

On: August 24, 2025 2:54 PM
Follow Us:

देहरादून की एक महिला को सोने का व्यापार शुरू करने का लालच देकर 40 लाख रुपये की ठगी करने वाली महिला को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अंतरराष्ट्रीय नंबरों और फर्जी प्रोफाइल का इस्तेमाल कर पीड़िता का विश्वास जीतकर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कराए।

एसटीएफ ने घटना में इस्तेमाल चार मोबाइल, पांच सिम कार्ड, एक आधार कार्ड और तीन डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के अनुसार, पीड़िता ने मई 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने अमेरिका के नंबर से कॉल कर खुद को सरकारी एजेंसी की अधिकारी बताया और फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से बार-बार धनराशि ट्रांसफर करवाई।

पूछताछ में महिला ने कबूल किया कि उसने सोने के कच्चे माल के नाम पर रकम हड़पी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई साइबर ठगी की घटनाओं में शामिल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment