थराली आपदा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली पहुंचे, हालात का लेंगे जायज़ा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

थराली आपदा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली पहुंचे, हालात का लेंगे जायज़ा

On: August 24, 2025 8:41 AM
Follow Us:

चमोली जिले के थराली क्षेत्र में शुक्रवार रात बादल फटने से बड़ी आपदा आ गई। कई घरों में मलबा घुस गया और कस्बे का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। एक व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश एसडीआरएफ और अन्य टीमें लगातार कर रही हैं। प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने पास के स्कूलों और गेस्ट हाउस में ठहराया है।

मुख्यमंत्री का थराली दौरा

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को थराली पहुंचेंगे। वे आपदा पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और मौके पर जाकर राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करेंगे। आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम भी जल्द उत्तराखंड का दौरा करेगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

पुलिस और प्रशासन की लगातार निगरानी

आपदा के बाद से पुलिस और प्रशासनिक अमला लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद है। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर हालात पर नज़र रखे हुए हैं। शनिवार को भारी बारिश के कारण कई मार्ग बाधित हो गए थे, जिन्हें खोलने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है। एसपी चमोली व्यक्तिगत रूप से हर गतिविधि पर नज़र बनाए हुए हैं ताकि राहत व बचाव कार्यों में किसी तरह की रुकावट न आए।

आपदा प्रभावितों के लिए अस्थायी ठहराव

प्रशासन ने आपदा प्रभावित लोगों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कुलसारी में 12 लोग, प्राथमिक विद्यालय चेपड़ो में 36 लोग और प्राथमिक विद्यालय अपर बाजार थराली में 20 लोग ठहरे हुए हैं। प्रशासन ने सभी प्रभावितों के लिए खाने-पीने और रहने की पूरी सुविधा उपलब्ध करवाई है।

दो दर्जन से अधिक घरों को नुकसान

इस आपदा में दो दर्जन से ज्यादा घरों में मलबा भर गया है। कच्चे रास्तों और मुख्य मार्गों को भी भारी क्षति पहुंची है। कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग का करीब 15 मीटर हिस्सा बह गया है, जिससे यातायात बाधित हो गया है।

राहत व बचाव कार्यों में लगी टीमें

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और एसएसबी की टीमें राहत और बचाव कार्यों में दिन-रात जुटी हुई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटाने और मार्ग बहाल करने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment