अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर उत्तराखंड में धमका, मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

On: August 23, 2025 1:37 PM
Follow Us:

रुड़की: पिरान कलियर में 24 अगस्त से होने वाले उर्स मेले की तैयारियों के तहत रुड़की प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन की टीम ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों को बुलडोजर से ध्वस्त कर कब्जामुक्त कराया।

उप्र सिंचाई विभाग की एनडीजीसी शाखा ने पिरान कलियर पटरी और आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए थे। स्थानीय पुलिस बल की कमी के कारण कार्रवाई अब तक संभव नहीं हो पाई थी।

बीते देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के सख्त निर्देश पर रुड़की प्रशासन ने स्थानीय पुलिस और राजस्व टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की। अधिशासी अभियंता विकास त्यागी के नेतृत्व में बुलडोजर चलाया गया और करीब 1500 वर्गमीटर सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई गई। इस दौरान नायब तहसीलदार, एनडीजीसी के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें- मोटी-पतली के विवाद में भाभी ने ननद पर किया चाकू हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment