अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हल्द्वानी : मुनाफे का सपना दिखाकर शेयर मार्केटिंग में 1.16 करोड़ की ठगी, रिटायर्ड बैंक मैनेजर बने शिकार

On: August 23, 2025 11:56 AM
Follow Us:

हल्द्वानी। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा देकर हल्द्वानी निवासी सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 1.16 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गौजाजली दक्षिण बाइपास रोड, तीनपानी हल्द्वानी निवासी विपिन चंद्र चंदोला पुत्र देवी दत्त चंदोला से 20 सितंबर 2024 को एक अज्ञात नंबर (7698314026) से फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नीलेश बताया और कहा कि वह अहमदाबाद में रहकर लोगों को शेयर मार्केटिंग की सलाह देता है। उसने दावा किया कि जिन शेयरों पर अच्छा मुनाफा होता है, उनके बारे में वह जानकारी देता है और बदले में लाभ का 20 प्रतिशत कमीशन लेता है।

नीलेश की बातों पर भरोसा कर पीड़ित ने शेयर ट्रेडिंग की सहमति दी। इसके बाद उसे समीर नामक व्यक्ति से संपर्क करने को कहा गया। समीर ने व्हाट्सएप कॉल पर आधार कार्ड और पैन कार्ड मांगा और बताया कि उसके मालिक विकास भाई हैं। विकास का मोबाइल नंबर 7359398801 दिया गया। कुछ समय बाद समीर ने अपने अन्य नंबर 7433943095 और 8156053495 भी साझा किए।

इसके बाद समीर और विकास लगातार पीड़ित से संपर्क करते रहे और अलग-अलग बहानों से पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। विकास ने एक समय पर यह भी बताया कि वह हार्ट की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती है, इसलिए आगे का काम उसका बेटा अभिषेक देखेगा। अभिषेक के नाम पर भी पीड़ित से कई बार पैसों की मांग की गई।

विश्वास दिलाने के लिए लगातार व्हाट्सएप कॉल और मैसेज किए गए और धीरे-धीरे पीड़ित से 1.16 करोड़ रुपये हड़प लिए गए। काफी समय बाद जब मुनाफा नहीं मिला और पैसे वापस नहीं आए तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढें-देहरादून: आवारा कुत्तों के हमलों पर लगाम लगाने की तैयारी, एबीसी सेंटर की क्षमता होगी तीन गुना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment