अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

38वें राष्ट्रीय खेलों के विजेताओं को 22 करोड़ की धनराशि वितरित होगी, रेखा आर्या ने की बड़ी घोषणा

On: August 23, 2025 7:22 AM
Follow Us:

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हाल ही में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 22 करोड़ रुपये की नकद इनाम राशि प्रदान की जाएगी।

पांडवाज बैंड और पारंपरिक खेलों की प्रस्तुति

समारोह को यादगार बनाने के लिए पांडवाज बैंड अपनी विशेष प्रस्तुति देगा। इसके अलावा योगासन और मलखंब जैसी पारंपरिक विधाओं का प्रदर्शन भी होगा, जिससे खेलों की विविधता और संस्कृति दोनों को प्रदर्शित किया जाएगा।

459 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

खेल मंत्री ने जानकारी दी कि इस मौके पर न सिर्फ राष्ट्रीय खेलों के विजेताओं बल्कि अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले कुल 432 खिलाड़ियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले 27 खिलाड़ियों को भी नकद इनाम राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना

समारोह में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत चयनित 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 3900 खिलाड़ियों के खातों में भी धनराशि स्थानांतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना का लाभ

इसके साथ ही 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 2199 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत तीन माह (मई, जून और जुलाई) की धनराशि एक साथ प्रदान की जाएगी।

तैयारियों की समीक्षा बैठक

शुक्रवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल निदेशालय में बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाईं भी उपस्थित रहे।

यह भी पढें- चमोली के थराली में बादल फटा, कई मकानों में मलबा घुसा, एक युवती दबने की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment