पौड़ी आत्महत्या मामला: वायरल वीडियो के बाद भाजपा ने प्रदेश मंत्री को पद से हटाया, पांच आरोपी गिरफ्तार - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पौड़ी आत्महत्या मामला: वायरल वीडियो के बाद भाजपा ने प्रदेश मंत्री को पद से हटाया, पांच आरोपी गिरफ्तार

On: August 22, 2025 8:36 AM
Follow Us:

पौड़ी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक जितेंद्र कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें कुछ लोगों पर जमीन के सौदे को लेकर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली सहित पांच आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हिमांशु चमोली को उनके पद से हटा दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हिमांशु चमोली युवा मोर्चा में पदाधिकारी थे और जैसे ही यह विवाद सामने आया, उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त कर दिया गया। वहीं भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने चमोली को हटाने का पत्र जारी कर दिया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

भट्ट ने साफ कहा कि भाजपा एक अनुशासनप्रिय पार्टी है और इसमें नीतियों, सिद्धांतों और शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मामला चमोली का व्यक्तिगत है और अब कानून अपना काम करेगा।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लिया। सरकार के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब पूरे मामले की गहन जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढें- देहरादून से दुबई पहुंची 1.2 मीट्रिक टन गढ़वाली सेब की पहली खेप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment