अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Rishikesh: खांडगांव फ्लाईओवर के पास ट्रेन की चपेट में आई अज्ञात महिला, मौके पर मौत

On: August 21, 2025 7:12 AM
Follow Us:

खांडगांव फ्लाईओवर के पास सोमेश्वर नगर के नजदीक बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रात करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खांडगांव फ्लाईओवर के पास एक महिला ट्रेन से टकरा गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला गंभीर रूप से घायल थी, जिसे तत्काल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। उसने गुलाबी रंग का कुर्ता और सलवार पहना हुआ था। उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं और बाएं पैर में घुटने से ऊपर फ्रैक्चर हो गया था।

लोको पायलट संजय वर्मन ने वीरभद्र रेलवे स्टेशन अधीक्षक को बताया कि महिला अचानक इंजन के सामने आ गई थी और साइड से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रेन कुछ देर मौके पर रुकी रही।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस सोमेश्वर नगर और आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है ताकि मृतका के परिजनों का पता लगाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment