केदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, 6811 करोड़ से बदल जाएगी यात्रा की तस्वीर - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

केदारनाथ-हेमकुंड साहिब रोपवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, 6811 करोड़ से बदल जाएगी यात्रा की तस्वीर

On: August 20, 2025 7:36 AM
Follow Us:

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी गई है। दोनों प्रोजेक्ट्स पर कुल 6811 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे श्रद्धालुओं को कठिन यात्रा से राहत मिलेगी और पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी।

केदारनाथ धाम तक आसान सफर

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

केदारनाथ रोपवे परियोजना 12.9 किलोमीटर लंबी होगी, जिस पर करीब 4081 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। वर्तमान में भक्तों को गौरीकुंड से 16 किमी पैदल, टट्टू या पालकी के सहारे चढ़ाई करनी पड़ती है, जिसमें 8 से 9 घंटे लग जाते हैं। अब यह दूरी मात्र 36 मिनट में पूरी की जा सकेगी।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

नई रोपवे लाइन सोनप्रयाग से शुरू होकर केदारनाथ तक जाएगी। इससे प्रति घंटे एक दिशा में 1800 यात्री सफर कर सकेंगे। पूरे दिन में लगभग 18,000 श्रद्धालु रोपवे के जरिए मंदिर तक पहुंच पाएंगे। इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और रुद्रप्रयाग जिले का कनेक्टिविटी नेटवर्क सालभर मजबूत रहेगा।

हेमकुंड साहिब तक आधुनिक तकनीक से रोपवे

वहीं, गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबे रोपवे प्रोजेक्ट के लिए 2730 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। वर्तमान में श्रद्धालुओं को यहां तक पहुंचने के लिए 21 किलोमीटर की दुर्गम ट्रैकिंग करनी पड़ती है।

इस रोपवे का पहला चरण गोविंदघाट से घांघरिया तक (10.55 किमी) मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (MDG) तकनीक से बनेगा, जबकि दूसरा चरण घांघरिया से हेमकुंड साहिब (1.85 किमी) तक अत्याधुनिक ट्राइकेबल डिटैचेबल गोंडोला (3S) से जोड़ा जाएगा। इससे एक घंटे में 1100 यात्री और पूरे दिन में लगभग 11,000 यात्री यात्रा कर सकेंगे।

पर्यटन और रोज़गार को मिलेगा बढ़ावा

इन दोनों बड़े रोपवे प्रोजेक्ट्स से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन उद्योग को भी मजबूती मिलेगी। धार्मिक स्थलों तक सालभर बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोज़गार के नए रास्ते खुलेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment