अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल से, भराड़ीसैण पहुंचे सीएम धामी, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

On: August 18, 2025 7:26 AM
Follow Us:

धराली आपदा और लगातार हो रही बारिश के बीच गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में 19 अगस्त से शुरू हुआ विधानसभा का मानसून सत्र अब दोहरी चुनौती का सामना कर रहा है। मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे सरकार और विधानसभा सचिवालय दोनों की चिंता बढ़ गई है।

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीपैड के रास्ते भराड़ीसैंण पहुंचे। जिलाधिकारी संदीप तिवारी और पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस बल ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

लगातार बारिश से सड़क मार्ग पर यात्रा करना और कठिन हो सकता है। खासकर सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों का गैरसैंण तक पहुँचना किसी परीक्षा से कम नहीं है।

इस बीच विधानसभा सचिवालय ने सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। सचिवालय के अधिकारियों की एक टीम पहले ही भराड़ीसैंण पहुँच चुकी है, जबकि बाकी दल रविवार और सोमवार को रवाना होगा।

यह भी पढें- देहरादून डीएम सविन बंसल बने सहारा, जरूरतमंद मां की गुहार पर बेटी की फीस आधी माफ – आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने का दिया भरोसा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment