अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Independence Day: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

On: August 15, 2025 4:49 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने देश की आज़ादी और मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम आवास में ध्वजारोहण के बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धराली सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को वे श्रद्धांजलि देते हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की पूरी व्यवस्था की जाएगी।

अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि अमर शहीदों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से हो रहा है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और कई ऐतिहासिक निर्णय देश की प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं। उत्तराखंड में भी नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित है और आने वाले 25 वर्षों की दृष्टि से योजनाओं पर काम कर रही है। जनसहयोग के साथ उत्तराखंड को देश का सर्वोत्तम राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढें- किश्तवाड़ में तबाही का आलम, 38 शव मिले; 200 से अधिक लोग अब भी लापता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment