उत्तरकाशी: धराली आपदा के बाद गंगोत्री हाईवे अगले तीन दिन बंद, कई जगह मलबा और सड़क बहने से बहाली में दिक्कत - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी: धराली आपदा के बाद गंगोत्री हाईवे अगले तीन दिन बंद, कई जगह मलबा और सड़क बहने से बहाली में दिक्कत

On: August 14, 2025 8:50 AM
Follow Us:

धराली में हाल ही में आई आपदा के बाद से उत्तरकाशी-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई जगहों पर मलबा आने और सड़कों के बह जाने के कारण पूरी तरह बंद पड़ा है। सोनगाड़, हर्षिल और धराली समेत कई स्थानों पर भारी मलबा जमा है, जिससे मार्ग बहाल करने में कठिनाई हो रही है। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (BRO) के साथ मिलकर दिन-रात सड़क खोलने का काम चल रहा है।

गंगोत्री मार्ग बहाली में तीन से चार दिन और लगेंगे

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्या, जो धराली में कैंप कर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, ने बताया कि गंगोत्री तक मार्ग खोलने में अभी तीन से चार दिन और लगेंगे। नेताला क्षेत्र में सड़क आंशिक रूप से खुल गई है, लेकिन लगातार मलबा आने से यातायात संभव नहीं हो पा रहा। वहीं, डबरानी, सोनगाड़, लोहारीनाग, हर्षिल और धराली में मार्ग बंद होने के कारण आपदा प्रभावितों को आवश्यक सामान हेलीकॉप्टर के जरिए पहुंचाया जा रहा है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यात्रा फिलहाल बंद रहेगी

BRO ने प्रशासन को सूचित किया है कि गंगोत्री तक वाहनों की आवाजाही कुछ दिनों में शुरू हो सकती है, लेकिन सड़कों की खस्ताहाल स्थिति को देखते हुए तीर्थयात्रा फिलहाल बंद रखी जाएगी।

बाकी तीनों धामों के रास्ते खुले

पंकज पाण्डेय के मुताबिक, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागलनाला क्षेत्र में बार-बार मलबा गिरने की समस्या बनी हुई है, हालांकि मलबा हटाकर यातायात चालू कर दिया गया है। इसी तरह केदारनाथ और यमुनोत्री के मार्ग भी चालू हैं। गंगोत्री को छोड़कर बाकी तीनों धामों के रास्ते खुले हैं।

लापता लोगों की तलाश जारी

धराली में आपदा के बाद से नौ दिन बीत जाने के बावजूद लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है। SDRF के IG अरुण मोहन जोशी ने बताया कि डॉग स्क्वाड, थर्मल कैमरा और GPS जैसे आधुनिक उपकरणों की मदद से मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। अब तक केवल एक शव बरामद हुआ है।
राहत दल रोजाना बैठक कर तय करते हैं कि खोज अभियान किस तरीके से आगे बढ़ाया जाए। सड़कें बंद होने के कारण सारा मलबा हटाना संभव नहीं है, जिससे बचाव कार्य और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है।

यह भी पढें- उत्तराखंड: विधानसभा में पेश होगा पंचायतीराज संशोधन विधेयक, उम्मीदवारों की पात्रता पर बड़ा बदलाव*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment