अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

यूपी में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून में हाई अलर्ट, डीएम सविन बंसल ने जिंदा मुर्गे-अंडे-मांस की एंट्री पर लगाई रोक

On: August 14, 2025 8:30 AM
Follow Us:

देहरादून, उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून जिला प्रशासन सतर्क मोड में आ गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर रोकथाम के लिए सख्त निर्देश दिए।

एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो पक्षियों को प्रभावित करती है और दुर्लभ मामलों में मनुष्यों में भी फैल सकती है।

जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि जनपद के सभी 170 पोल्ट्री फार्म से तीन दिन के भीतर रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएं और नियमित निगरानी रखी जाए। वन विभाग को तालाब, झील और नदियों के आसपास के पक्षियों की निगरानी करने तथा किसी भी मृत या बीमार पक्षी की सूचना तुरंत पशु चिकित्सा विभाग को देने के आदेश दिए।

पुलिस विभाग को यूपी से लगने वाली सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित कर जिंदा मुर्गे, अंडे और मुर्गा मांस के प्रवेश पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, अनाधिकृत मीट की दुकानों को तत्काल सील करने के आदेश भी जारी हुए।

जिलाधिकारी ने एसडीएम, पशु चिकित्साधिकारी और नगर निकायों को पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन और मुर्गा मांस व्यापारियों के साथ बैठक कर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, सीवीओ डॉ. एससी जोशी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें- उत्तराखंड में एमएसएमई सेक्टर को नई रफ्तार, मिनी औद्योगिक आस्थानों में 5% प्लॉट और शेड आरक्षित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment