अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस प्रत्याशी के पति के होटल और स्कूल भवन सील

On: August 14, 2025 6:17 AM
Follow Us:

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से एक दिन पहले प्रशासन ने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी के पति लाखन सिंह नेगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को राजस्व विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने लाखन सिंह के भुजियाघाट स्थित तीन मंजिला होटल और रामगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन स्कूल भवन को अतिक्रमण के आरोप में सील कर दिया। देर रात लाखन सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश में हल्द्वानी स्थित नेता प्रतिपक्ष और विधायक के होटलों में छापेमारी की, हालांकि वहां से कोई सफलता नहीं मिली।

होटल पर कार्रवाई

रामगढ़ से दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुकीं और वर्तमान में सूपी जिला पंचायत सीट से निर्वाचित सदस्य पुष्पा नेगी इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच बुधवार को राजस्व विभाग की टीम, नायब तहसीलदार नंदन सिंह नेगी के नेतृत्व में, भुजियाघाट स्थित ग्रीन वैली होटल पहुंची। होटल प्रबंधन से भूमि स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, जो उपलब्ध न होने पर तीन मंजिला होटल को तुरंत सील कर दिया गया।
एसडीएम नवाजिश खलिक के अनुसार, होटल का स्वामित्व लाखन सिंह नेगी के नाम पर है और यह सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया है। सीलिंग के साथ ही होटल के बाहर नोटिस चस्पा कर स्वामी को 15 दिन में अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है।

स्कूल भवन भी सील

इसी दिन रामगढ़ के सिमायल रैकवाल क्षेत्र में लाखन सिंह नेगी के निर्माणाधीन विद्यालय को भी प्रशासन ने अतिक्रमण के आरोप में सील कर दिया। जांच में पाया गया कि भवन एक नाली सार्वजनिक भूमि पर बनाया जा रहा था।
इससे पहले 5 अगस्त को तहसीलदार युगल किशोर पांडे के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने इस भूमि की जांच की थी। उस समय लाखन सिंह और ग्रामीणों ने प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था, जिसके चलते टीम खाली हाथ लौट गई थी। बाद में सरकारी कार्य में बाधा डालने पर लाखन सिंह और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। 11 अगस्त को प्रशासनिक टीम दोबारा मौके पर पहुंची, जमीन और भवन निर्माण के कागजातों की जांच की, और बुधवार को भवन को सील कर दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

चुनाव के मद्देनज़र नैनीताल जिले की सीमाओं पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि सुरक्षा 15 अगस्त को देखते हुए भी सख्त की गई है। बुधवार शाम जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की गई।

यह भी पढें- Uttarakhand :जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुख चुनाव: सुबह 10 बजे से मतदान शुरू, आज शाम आएंगे नतीजे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून में रक्षा अनुसंधान विद्यालय का नाम बदलने पर स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक और पुलिस बल।

देहरादून: रातोंरात बदला स्कूल का ‘नाम और निशान’, सुबह पहुंचे बच्चे तो टीचर भी मिले नए; गेट पर भड़के अभिभावक, जमकर काटा बवाल

एक उदास भारतीय महिला रसोई में एक खाली एलपीजी सिलेंडर के पास बैठी है, जो सिलेंडर की कमी और घरेलू कलह को दर्शाता है।

घरेलू कलह का खौफनाक अंत: पत्नी ने कहा- ‘सिलेंडर आएगा तभी बनेगा खाना’, गुस्से में पति ने लगा ली फांसी

उत्तराखंड के टिहरी में खाई में गिरा सफेद यूटिलिटी वाहन और रेस्क्यू करती एसडीआरएफ की टीम।

टिहरी में मातम: अंतिम संस्कार से लौट रहे ग्रामीणों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

विकासनगर पुलिस कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़ित पिता और फोन-पे ट्रांजैक्शन का विवरण।

विकासनगर में सनसनी: नाबालिग किशोरी का अपहरण, फोन-पे ट्रांजैक्शन से खुला साजिश का राज, तीन पर मुकदमा

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी द्वारा स्वागत

उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा: भीरी-ककोला मार्ग पर 250 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment