मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान पिछले तीन वर्षों में एक जन-जन को जोड़ने वाला राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है।
बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराते हुए श्री धामी ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर, कार्यालय और प्रतिष्ठानों पर गर्व एवं सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। साथ ही देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करें।
मुख्यमंत्री ने यह भी आग्रह किया कि लोग तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर लेकर harghartiranga.com पर साझा करें, ताकि इस अभियान का संदेश और व्यापक रूप से फैले और देशभक्ति की भावना हर दिल में प्रज्वलित हो।
यह भी पढें- ऋषिकेश: नीलकंठ मार्ग पर 30 मीटर तक मार्ग अवरुद्ध, ट्रक के नदी में गिरने की आशंका, दो लापता, दो घायल








