अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटना: शिवानंदी के समीप पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आया वाहन, एक महिला की मौत, चार घायल

On: August 12, 2025 5:10 PM
Follow Us:

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव से देहरादून जा रहा एक इको वाहन मंगलवार को बड़े हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार, वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। जैसे ही वाहन ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी के पास पहुंचा, पहाड़ी से अचानक एक बड़ा बोल्डर गिरकर वाहन पर आ गिरा।

इस दर्दनाक घटना में नंदा देवी (60 वर्ष), पत्नी गोपाल सिंह, निवासी ग्राम तोरती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक महावीर सिंह के साथ यशोदा देवी, शंभूराम और वीरल घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार जारी है और फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने भी सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढें- काशीपुर: नौकरी दिलाने का झांसा देकर पटवारी पर 12 लाख रुपये ठगने का आरोप, पुलिस जांच में सक्रिय

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी केस से जुड़े विवाद में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे पर लगा ब्रेक; ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में सफारी भी पूरी तरह बंद, जानिए क्या है वजह

मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का बड़ा दान

मसूरी में सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

​कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: सुबह 5 बजे खुले कपाट, उमड़ा आस्था का महासैलाब; हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजी घाटी

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे छोटे भाई ने ही रची थी खूनी साजिश

Leave a Comment