अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में दिनदहाड़े सैनेट्री कारोबारी के बेटे को गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

On: August 12, 2025 4:51 PM
Follow Us:

रुड़की के गणेशपुर इलाके में मंगलवार दोपहर सनसनीखेज घटना हुई। सैनेट्री कारोबारी के बेटे नितिन शर्मा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हमला दो महीने पहले हुए विवाद की रंजिश का नतीजा है।

जानकारी के अनुसार, गणेशपुर निवासी निखिल शर्मा की सैनेट्री की दुकान है। दोपहर करीब, उनका बेटा नितिन शर्मा दुकान पर बैठा था। तभी बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और अचानक नितिन को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे नितिन के हाथ में लगे, जिससे वह दुकान के अंदर गिर पड़े। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज और अफरा-तफरी के बीच मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नितिन को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गोली लगते ही नितिन जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो आरोपियों के हुलिए कैद हुए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे दो महीने पहले का एक पुराना विवाद है। दरअसल, नितिन शर्मा का मंगलौर के शिकारपुर निवासी युवक से तेलीवाला अंडरपास के पास झगड़ा हुआ था। उस समय नितिन ने युवक पर तमंचे से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तमंचा भी सौंपा था। विवाद के दौरान युवक की पिटाई भी हुई थी। बाद में जांच के बाद इस मामले में नितिन शर्मा पर ही मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस का कहना है कि इसी विवाद की रंजिश में मंगलवार को हमला किया गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढें- “सीएम धामी ने डिजिटल उत्तराखण्ड एप व 66 नई वेबसाइटों समेत कई आईटी सेवाओं का किया शुभारंभ”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Vice President Uttarakhand Visit: दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलबीएसएनएए और आईजीएनएफए के कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Ankita Bhandari Murder Case Uttarakhand High Court hearing and Pulkit Arya bail rejection news visual.

Ankita Bhandari Murder Case: पुलकित आर्य समेत तीनों दोषियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

​आज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, घर से निकलने से पहले चेक कर लें रूट डायवर्जन प्लान

Damaged car and loader at road accident site near Manimai temple in Dehradun with emergency responders.

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा: मणिमाई मंदिर के पास खड़े लोडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 की मौके पर मौत, 3 की हालत नाजुक

Haridwar Murder Case crime scene investigation by police near Gangnahar in Manglaur.

​Haridwar Murder Case: मंगलौर में सौतेली मां की निर्मम हत्या, बेटी और उसका प्रेमी हिरासत में

Uttarakhand Tunnel Collapse: Death toll rises, two workers still missing; search operation underway.

Uttarakhand Tunnel Collapse: मौतों का आंकड़ा बढ़ा, दो मजदूर अब भी लापता, तलाश अभियान जारी

Leave a Comment