उत्तरकाशी के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को भटवाड़ी के पास एक बड़ा हादसा टल गया। हरिद्वार की ओर जा रही एक रोडवेज बस भूस्खलन जोन में अचानक फिसल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मार्ग पर जमा मलबा और तेज फिसलन के कारण बस का पिछला टायर सड़क से बाहर लटक गया, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई। हालांकि, चालक की सतर्कता और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
इसी बीच, हर्षिल घाटी का पैदल संपर्क भी बाधित हो गया है। सोमवार को डबराणी के पास क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने के दौरान एक पोकलैंड मशीन भागीरथी नदी में गिर गई। इस हादसे की वजह से डबराणी पुल और सोनगाड़ के बीच का पैदल मार्ग पूरी तरह टूट गया, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढें- देहरादून में 12 अगस्त को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे





