देहरादून, 11 अगस्त 2025 – शिव मंदिर धर्मपुर से 12 अगस्त को आयोजित होने वाली शोभायात्रा के चलते देहरादून पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था सुबह 10 बजे से शोभायात्रा समाप्ति तक लागू रहेगी।
डायवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा:
धर्मपुर चौक से आराघर टी जंक्शन
शोभायात्रा के धर्मपुर चौक से प्रस्थान करने पर आराघर टी जंक्शन और अग्रवाल बेकरी से धर्मपुर चौक की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
धर्मपुर चौक से रेसकोर्स की ओर
शोभायात्रा के दौरान यातायात संचालन साथ-साथ किया जाएगा, लेकिन भीड़ अधिक होने पर धर्मपुर चौक से आराघर जाने वाले वाहनों को रेसकोर्स की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
आराघर टी जंक्शन से पुलिस लाइन
शोभायात्रा के आराघर टी जंक्शन से धर्मपुर मंडी की ओर जाने पर यातायात को आंशिक रूप से पुलिस लाइन की ओर मोड़ा जाएगा।
फव्वारा चौक रूट
शोभायात्रा के फव्वारा चौक पहुंचने पर इन्कम टैक्स ऑफिस से फव्वारा चौक जाने वाले वाहनों को हिम पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
चंचल स्वीट शॉप से धर्मपुर
शोभायात्रा के इस मार्ग पर ट्रैफिक शोभायात्रा के साथ चलेगा, लेकिन दबाव अधिक होने पर चंचल तिराहा से धर्मपुर जाने वाले वाहनों को फव्वारा चौक की ओर मोड़ दिया जाएगा।
यातायात सामान्य
शोभायात्रा के धर्मपुर शिव मंदिर पहुंचने के बाद सभी मार्गों पर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।
यह भी पढें- मुजफ्फरनगर के दो शातिर चोर हरिद्वार में दबोचे गए, सिलिंडर समेत चोरी का पूरा माल बरामद








