उत्तराखंड में साइबर अपराधों पर अब होगी सख्त कार्रवाई, देहरादून में फॉरेंसिक साइंस लैब के साथ शुरू होगी अत्याधुनिक साइबर लैब - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में साइबर अपराधों पर अब होगी सख्त कार्रवाई, देहरादून में फॉरेंसिक साइंस लैब के साथ शुरू होगी अत्याधुनिक साइबर लैब

On: August 10, 2025 9:11 AM
Follow Us:

देहरादून में जल्द ही अत्याधुनिक साइबर लैब की शुरुआत होने जा रही है, जिससे पुलिस को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच रिपोर्ट समय पर मिल सकेगी। अब तक उत्तराखंड पुलिस को ऐसे मामलों में दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद की सेंट्रल लैब पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन नई सुविधा के चलते यह निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी।

डिजिटल युग में 90 प्रतिशत आपराधिक मामलों का सुराग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से ही मिलता है। देश में लागू हुए तीन नए कानून—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम—में एफआईआर से लेकर फैसले तक की समय सीमा तय की गई है। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

उत्तराखंड में फिलहाल साइबर लैब न होने के कारण हाईप्रोफाइल मामलों, जैसे अंकिता हत्याकांड और रजिस्ट्री घोटाला, से जुड़े मोबाइल फोन, कंप्यूटर हार्डवेयर व अन्य डिवाइस की जांच के लिए इन्हें अन्य राज्यों की सेंट्रल लैब में भेजना पड़ता था। रिपोर्ट देर से आने के कारण कई मामलों में आरोपपत्र दाखिल करने में लंबा समय लग जाता था।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

नई साइबर लैब को फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) के साथ ही स्थापित किया जाएगा, जहां मोबाइल, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच अत्याधुनिक तकनीक से की जाएगी। इससे न केवल जांच की गति तेज होगी, बल्कि समय पर और सटीक रिपोर्ट उपलब्ध होने से न्यायिक प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ सकेगी।

यह भी पढें- अगला युद्ध करीब… ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी का सख्त संदेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment