देहरादून में रेस्टोरेंट विवाद ने लिया हिंसक रूप, बाहर निकलते ही चली गोली - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में रेस्टोरेंट विवाद ने लिया हिंसक रूप, बाहर निकलते ही चली गोली

On: August 9, 2025 9:13 AM
Follow Us:

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक रेस्टोरेंट में हुए विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। जानकारी के अनुसार, संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुंग निवासी अनारवाला अपने साथियों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवक और एक युवती से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

रेस्टोरेंट के बाहर निकलते ही विवाद फिर से बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बीच, संभव गुरुंग के करीब 10-12 साथी मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और गरमा गया। तभी दूसरे पक्ष के एक युवक ने तैश में आकर फायरिंग कर दी। गोली लगने से संभव गुरुंग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि संभव गुरुंग के परिजनों ने थाना राजपुर में लिखित तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने हमलावर की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

यह भी पढें- धराली आपदा: सीएम धामी की बड़ी घोषणा, क्षतिग्रस्त मकानों और मृतकों के परिजनों को मिलेगी 5-5 लाख की सहायता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather: दीपावली पर मैदानों में शुष्क मौसम, पहाड़ों में बारिश और ठंड का अलर्ट

Uttarakhand Sthapna Diwas 2026: धामी सरकार राज्य आंदोलनकारियों को देगी बड़ी सौगात, नियुक्तियों और पेंशन की अड़चन होगी दूर

Uttarakhand Weather Update: दीपावली पर पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में रहेगा मौसम शुष्क

​Harak Singh Rawat Rape Case: 23 साल पुराने दुष्कर्म मामले में पूर्व मंत्री की बढ़ीं मुश्किलें, पुलिस ने दिए जांच के आदेश

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला! शैय्याग्रस्त राज्य आंदोलनकारियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये, सहायक की भी होगी व्यवस्था

Amit Shah Uttarakhand Visit: उत्तराखंड में अमित शाह ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल, BJP का मिशन 65 पार; कांग्रेस पर साधा निशाना

Leave a Comment