अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी आपदा: मुख्यमंत्री धामी तीसरे दिन भी मैदान में, राहत कार्यों की कमान खुद संभाली

On: August 8, 2025 8:00 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उत्तरकाशी में डटे हुए हैं और पूरे अभियान की निगरानी और नेतृत्व कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बीते तीन दिनों से उत्तरकाशी में प्रवास कर हालात पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के निकटवर्ती मातली हेलीपैड पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री की खेप भी रवाना करवाई।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज सुबह सात बजे से ही मातली हेलीपैड से हेलिकॉप्टर्स की आवाजाही शुरू हो गई थी। दोपहर तक कुल 128 लोगों को हर्षिल से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी आज दोपहर एक बार फिर धराली क्षेत्र के दौरे पर रवाना हुए, जहां वे प्रभावितों से मुलाकात कर जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं।

धराली क्षेत्र में लापता लोगों की तलाश और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ-साथ बिजली, पानी, सड़क और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के लिए विभिन्न एजेंसियां दिन-रात जुटी हुई हैं।

सरकार की मुस्तैदी के चलते हर्षिल-बगोरी क्षेत्र में मोबाइल सेवा बहाल कर दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच समन्वय और आसान हो गया है।

प्रशासन ने बताया कि रेस्क्यू और राहत कार्य को तब तक जारी रखा जाएगा जब तक अंतिम व्यक्ति सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच जाता।

यह भी पढें- Dehradun :डीएम सविन बंसल की पहल से भिक्षावृत्ति मुक्त हुआ बचपन, 57 बच्चों का स्कूल में दाखिला

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment