अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी से ऊपर, बहादराबाद की फैक्ट्री में घुसे पानी से 52 मजदूरों का रेस्क्यू

On: August 6, 2025 10:16 AM
Follow Us:

हरिद्वार | उत्तराखंड में मूसलधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हरिद्वार में गंगा नदी चेतावनी के स्तर को पार कर गई है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात कर दी गई हैं।

गंगा नदी का जलस्तर 293.85 मीटर तक पहुंच गया है, जो कि उसके चेतावनी स्तर 293.00 मीटर से 0.85 मीटर अधिक है। हालांकि यह खतरे के निशान 294.00 मीटर से थोड़ा ही नीचे है, लेकिन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि प्रशासन के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर हरीश कुमार ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा में जलप्रवाह काफी तेज हो गया है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाढ़ चौकियों को विशेष सतर्कता बरतने और तटीय इलाकों में रहने वाले नागरिकों को गंगा नदी से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई है। प्रशासन की ओर से यह भी अपील की गई है कि लोग केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें और अनावश्यक रूप से नदी के पास जाने से बचें।

फैक्ट्री में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू

बारिश और बढ़ते जलस्तर का सबसे बड़ा असर बहादराबाद क्षेत्र में देखा गया, जहां अहमदपुर गांव स्थित उत्तम डिस्टलरी फैक्ट्री में देर रात अचानक बाढ़ का पानी घुस गया। उस समय फैक्ट्री में कार्यरत 50 से अधिक मजदूर अंदर फंसे रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम हरकत में आ गई। सुबह करीब 4:37 बजे 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही थाना बहादराबाद से वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड और जल पुलिस को भी तत्काल घटनास्थल पर बुलाया गया। तीनों टीमों के संयुक्त प्रयास से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 52 मजदूरों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि समय पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

जिले में बने हालात को देखते हुए प्रशासन ने आपातकालीन तैयारी पूरी कर ली है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। नदी किनारे बस्तियों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

यह भी पढें- मसूरी लैंडस्लाइड: सेवाय होटल की दीवार ढहने से बड़ा हादसा, पर्यटक फंसे, बिजली गुल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment