पौड़ी के थलीसैण में बादल फटा, टेंट में रह रहे मजदूर मलबे में दबे - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पौड़ी के थलीसैण में बादल फटा, टेंट में रह रहे मजदूर मलबे में दबे

On: August 6, 2025 7:09 AM
Follow Us:

उत्तराखंड इस समय प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहा है। उत्तरकाशी की तबाही के बाद अब पौड़ी जनपद के थलीसैण विकासखंड के ग्राम सारसों चौथान में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में सड़क किनारे रह रहे नेपाली मजदूरों के टेंट पर मलबा आ गिरा, जिससे 3 से 4 मजदूर दब गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए गांव के स्कूल में शिफ्ट किया गया है। वहीं, कुछ अन्य मजदूरों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

गांववासियों ने राहत कार्यों में सक्रियता दिखाते हुए स्कूल भवन को अस्थायी आश्रय स्थल में बदल दिया है, ताकि घायल मजदूरों को छत मिल सके। प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

उत्तराखंड में एक के बाद एक आपदाओं ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। लगातार हो रही भारी बारिश और बादल फटने की घटनाएं पहाड़ी जिलों में दहशत का माहौल बना रही हैं।

यह भी पढें-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Uttarakhand Weather Update: 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, देहरादून में गिरकर 15 डिग्री से नीचे पहुंचा रात का तापमान

​कुंजापुरी मेला विवाद: मीका सिंह ने दलेर मेहंदी के साथ हुए बर्ताव पर जताई नाराजगी, शराब के आरोपों पर किया बड़ा खुलासा

​Dehradun Kimadi Forest Skeleton Case: 93 दिनों से लापता छात्र का जंगल में मिला कंकाल, मौत का राज खोलेगी DNA रिपोर्ट

​Chardham Yatra 2026: सर्दियों के लिए कब बंद होंगे गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट? जानिए पूरी तारीखें

Pithoragarh News

Pithoragarh News: नौलिंग बजैण मंदिर में 1008 दीपों का दीपदान, कुमाऊंनी वेशभूषा में सजी महिलाओं ने बढ़ाई भव्यता

Uttarakhand Politics

Uttarakhand Politics: क्या चुनाव से पहले BJP को लगेगा दूसरा झटका? हरक सिंह रावत के दावे से बढ़ी हलचल

Leave a Comment