अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Haldwani : 11 वर्षीय बालक की हत्या कर शव को कट्टे में भरकर जमीन में दबाया, बारिश में मिट्टी कटने से हुआ खुलासा

On: August 5, 2025 8:04 AM
Follow Us:

हल्द्वानी। गौलापार के खेड़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 वर्षीय अमित मौर्य की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को एक कट्टे में भरकर जमीन में दफना दिया गया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, बीते दिनों अमित के लापता होने के बाद उसके परिवारवालों और ग्रामीणों ने उसे ढूंढना शुरू किया था। अमित के पिता खेड़ा गांव में एक जमींदार के खेतों में बंटाई पर काम करते हैं। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई थी और खोजबीन जारी थी।

मंगलवार को भारी बारिश के बाद गांव के एक घर के पीछे मिट्टी बह गई। मिट्टी के कटाव से जमीन के अंदर दबा एक कट्टा नजर आया। जब ग्रामीणों ने कट्टा खोलकर देखा तो उसमें अमित का शव मिला। यह दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए।

पूर्व बीडीसी सदस्य अर्जुन बिष्ट के अनुसार, शव की स्थिति देखकर साफ जाहिर होता है कि हत्या कर साक्ष्य छिपाने के इरादे से शव को जमीन में दबा दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में गांव के ही एक संदिग्ध युवक पर शक जताया जा रहा है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

वारदात के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और लोग आक्रोशित हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढें- देहरादून में मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म , मिठाई की दुकान के हलवाई पर केस दर्ज, सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ लेंगे बयान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुठालगेट मसूरी रोड पर पुल निर्माण का निरीक्षण करते हुए |

ग्राउंड जीरो पर धामी: मसूरी रोड के जाम को मात देने के लिए खुद संभाली कमान

* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समारोह में।

​’हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूँजी केदार घाटी: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बाबा केदार के कपाट, सीएम धामी ने की पहली पूजा

देहरादून में शराब की दुकान के पास घायल युवक और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून में ‘प्रहार’ और ‘स्ट्राइक’ फेल! शराब की दुकान के बाहर अस्पतालकर्मी पर जानलेवा हमला, कांच की बोतल से रेता गला

Uttarakhand Summer Heatwave Yellow Alert Dehradun Pantnagar

उत्तराखंड में मौसम का ‘रौद्र रूप’: 39 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 48 घंटे भारी

शहीद जवान दीपक कुमार जेठी की तस्वीर और श्रद्धांजलि।

सियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ का लाल शहीद: दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

टांडा जंगल रुद्रपुर में स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर का दुर्घटना स्थल

ऊधम सिंह नगर: टांडा के घने जंगल में भीषण सड़क हादसा, शादी से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment